रो पड़ा पूरा गांव, 17 शवों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

एक ही परिवार के थे 11 लोग, 2 बेटियों की ससुराल में उठी अर्थी मृतकों के परिजनों को अतिरिक्त सहायता राशि देने की घोषणा कबीरधाम।कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसे में मारे गए 19 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। सेमहारा गांव में ही 17 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि 2 महिलाओं का उनके ससुराल में क्रिया कर्म किया गया। एक साथ इतनी लाशों को देखकर पूरे गांव में चीख पुकार मच गई। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल रहा। अंतिम संस्कार में शामिल सभी की आंखें नम हो गई। हादसे में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार ह्रदय विदारक रहा। एक ही चिता पर 10 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया। कई बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। कई परिवारों की खुशियां छिन गई। सामूहिक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ब्रेक फेल होने के चलते हुआ हादसा- सोमवार को सेमरहा गांव के रहने वाले 36 ग्रामीण पिकअप गाड़ी में सवार होकर रोज की तरह तेंदूपत्ता तोड़ने रुखमीदादर के जंगल गए हुए थे। जंगल से तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद दोपहर लगभग 2 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बहापानी गांव के पास घाट में गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। गाड़ी अनियंत्रित होता देख ड्राइवर गाड़ी से बाहर कूद गया। ड्राइवर को गाड़ी से कूदता देख गाड़ी में बैठे लगभग 15 लोग भी चलती गाड़ी से कूद गए थे। लेकिन महिलाओं की हिम्मत नहीं हुई। पिकअप आगे जाकर 30 फीट नीचे गिर गई। जिससे गाड़ी के नीचे दबने से 13 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। 8 लोगों को गंभीर स्थिति में कूकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 5 महिलाओं की मौत हो गई। 3 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस हादसे के बाद कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी समेत पूरा जिला प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया था और शाम होते होते प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक परिवार को उनके घर जाकर व घायलों से अस्पताल में मुलाकात की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कवर्धा पहुंचे और जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलकर हालचाल जाना। लगभग रात 10 बजे भूपेश बघेल मृतक के गांव सेमहारा पहुंचे और सभी मृतक के घर जाकर परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को 50 हज़ार की अतिरिक्त सहायता राशि देने की घोषणा- बीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृत ग्रामीणों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। छत्तीसगढ़ शासन ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X में इसकी जानकारी देते हुए लिखा, कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं। 3 लोग घायल हैं। दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हमनें मृतकों के परिजनों को 5 लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है। प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाये। ऐसे हादसे रोकने के हरसंभव उपाय होने चाहिये।

रो पड़ा पूरा गांव, 17 शवों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसे में मारे गए 19 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। सेमहारा गांव में ही 17 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि 2 महिलाओं का उनके ससुराल में क्रिया कर्म किया गया। एक साथ इतनी लाशों को देखकर पूरे गांव में चीख पुकार मच गई। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल रहा। अंतिम संस्कार में शामिल सभी की आंखें नम हो गई। हादसे में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार ह्रदय विदारक रहा। एक ही चिता पर 10 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया। कई बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। कई परिवारों की खुशियां छिन गई। सामूहिक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ब्रेक फेल होने के चलते हुआ हादसा- सोमवार को सेमरहा गांव के रहने वाले 36 ग्रामीण पिकअप गाड़ी में सवार होकर रोज की तरह तेंदूपत्ता तोड़ने रुखमीदादर के जंगल गए हुए थे। जंगल से तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद दोपहर लगभग 2 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बहापानी गांव के पास घाट में गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। गाड़ी अनियंत्रित होता देख ड्राइवर गाड़ी से बाहर कूद गया। ड्राइवर को गाड़ी से कूदता देख गाड़ी में बैठे लगभग 15 लोग भी चलती गाड़ी से कूद गए थे। लेकिन महिलाओं की हिम्मत नहीं हुई। पिकअप आगे जाकर 30 फीट नीचे गिर गई। जिससे गाड़ी के नीचे दबने से 13 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। 8 लोगों को गंभीर स्थिति में कूकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 5 महिलाओं की मौत हो गई। 3 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस हादसे के बाद कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी समेत पूरा जिला प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया था और शाम होते होते प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक परिवार को उनके घर जाकर व घायलों से अस्पताल में मुलाकात की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कवर्धा पहुंचे और जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलकर हालचाल जाना। लगभग रात 10 बजे भूपेश बघेल मृतक के गांव सेमहारा पहुंचे और सभी मृतक के घर जाकर परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को 50 हज़ार की अतिरिक्त सहायता राशि देने की घोषणा- बीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृत ग्रामीणों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। छत्तीसगढ़ शासन ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X में इसकी जानकारी देते हुए लिखा, कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं। 3 लोग घायल हैं। दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हमनें मृतकों के परिजनों को 5 लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है। प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाये। ऐसे हादसे रोकने के हरसंभव उपाय होने चाहिये।