रायपुर निगम में कांग्रेस पार्षद ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

रायपुर। रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पार्षद अनवर हुसैन अपने ही MIC के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन करने बैठ गए। हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड 36 के पार्षद अनवर ने बताया कि आचार संहिता के बाद आज MIC की बैठक रखी गई है। लेकिन बैठक में शहर के विकास से जुड़े मुद्दे शामिल ही नही है। अनवर ने कहा कि शहर में जल समस्या और सफाई की समस्या को लेकर अधिकारियों को लगातार अवगत कराने के बाद भी कार्य नहीं हो रहा है। रायपुर MIC शहर के विकास से जुड़े मुद्दे पर ध्यान नहीं देती। नगरी निकाय चुनाव को 4 महीने ही बचे हुए हैं। MIC को सोचना चाहिए कि आने वाले दिनों में बरसात जल भराव की समस्या से कैसे निप​​​​​​​टा जाए लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पार्षद अनवर हुसैन ने कहा कि महापौर और उनकी MIC के पास समय शहर की समस्याओं को सुनने का समय नही है। वही अधिकारियों को कुछ भी काम बताया जाता है वे काम करना छोड़ टालमटोल करते हैं। रायपुर नगर निगम की बहुत बुरा हालत हो गई है। आज शहर की जनता के साथ ही शहर के जनप्रतिनिधि भी परेशान है।

रायपुर निगम में कांग्रेस पार्षद ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

रायपुर: रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पार्षद अनवर हुसैन अपने ही MIC के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन करने बैठ गए। हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड 36 के पार्षद अनवर ने बताया कि आचार संहिता के बाद आज MIC की बैठक रखी गई है। लेकिन बैठक में शहर के विकास से जुड़े मुद्दे शामिल ही नही है। अनवर ने कहा कि शहर में जल समस्या और सफाई की समस्या को लेकर अधिकारियों को लगातार अवगत कराने के बाद भी कार्य नहीं हो रहा है। रायपुर MIC शहर के विकास से जुड़े मुद्दे पर ध्यान नहीं देती। नगरी निकाय चुनाव को 4 महीने ही बचे हुए हैं। MIC को सोचना चाहिए कि आने वाले दिनों में बरसात जल भराव की समस्या से कैसे निप​​​​​​​टा जाए लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पार्षद अनवर हुसैन ने कहा कि महापौर और उनकी MIC के पास समय शहर की समस्याओं को सुनने का समय नही है। वही अधिकारियों को कुछ भी काम बताया जाता है वे काम करना छोड़ टालमटोल करते हैं। रायपुर नगर निगम की बहुत बुरा हालत हो गई है। आज शहर की जनता के साथ ही शहर के जनप्रतिनिधि भी परेशान है।